The Bear and Two Friends Story in Hindi

भालू और दो दोस्त | Do Dost aur Bhalu ki Kahani in Hindi

The Bear and Two Friends Story in Hindi

The Bear and Two Friends Story in Hindi. एक बार की बात है, दो दोस्त जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे। वे एक-दूसरे से वादा कर चुके थे कि चाहे जो भी हो जाए, वे हमेशा एक-दूसरे की मदद करेंगे।

जंगल घना था, और चलते-चलते अचानक उन्हें एक बड़ा भालू आता दिखा। भालू को देखकर दोनों घबरा गए। उनमें से एक जो पेड़ पर चढ़ना जानता था, वह जल्दी से पास के एक ऊँचे पेड़ पर चढ़ गया और खुद को बचा लिया। लेकिन दूसरा दोस्त पेड़ पर नहीं चढ़ सकता था, इसलिए वह घबरा गया और सोचने लगा कि क्या करे।

फिर उसे एक तरकीब सूझी। वह तुरंत ज़मीन पर लेट गया और सांस रोककर मरने का नाटक करने लगा। भालू उसके पास आया, उसे सूंघा और सोचा कि यह मर चुका है। भालू मृत जानवरों को नहीं खाता, इसलिए वह वहाँ से चला गया।

जब भालू के जाने के बाद पेड़ पर चढ़ा दोस्त नीचे आया और अपने दोस्त से पूछा, "भालू ने तुम्हारे कान में क्या कहा?"

दूसरे दोस्त ने जवाब दिया, "भालू ने कहा कि जो सच्चा दोस्त होता है, वह मुसीबत के समय साथ नहीं छोड़ता!"

शिक्षा

सच्चा दोस्त वही होता है जो मुश्किल समय में आपका साथ न छोड़े।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.